Search

अलकायदा का आतंकी अब्दुल सामी दिल्ली के तिहाड़ से जमशेदपुर जेल किया गया शिफ्ट

Ranchi :  अलकायदा के आतंकी अब्दुल सामी को दिल्ली के तिहाड़ से जमशेदपुर जेल शिफ्ट किया गया है. वहीं अब्दुल सामी के सहयोगी ओडिशा निवासी अब्दुल रहमान कटकी को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय ने प्रोडक्शन वारंट पर जमशेदपुर न्यायालय में पेश करने का आदेश दिल्ली पुलिस को दिया है. बता दें कि अब्दुल रहमान समेत चार को दिल्ली पटियाला कोर्ट ने सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी. (पढ़ें, आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-hearing-will-be-held-on-june-26-in-high-court-in-case-of-canceled-22-acres-land-of-forum-india/">आदित्यपुर

: फोरम इंडिया के रद्द 22 एकड़ जमीन मामले में हाई कोर्ट में 26 जून को होगी सुनवाई)

अब्दुल सामी को दिल्ली की स्पेशल सेल ने 2016 में हरियाणा के मेवात से किया था गिरफ्तार 

गौरतलब है कि अलकायदा की शाखा अल-कायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट (एक्यूआइएस) के आतंकी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र धतकीडीह निवासी अब्दुल सामी को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में पेश किया था. कागजी कार्रवाई के बाद न्यायालय ने उसे जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में भेजने का आदेश दिया. बता दें कि 18 जनवरी 2016 को दिल्ली की स्पेशल सेल ने हरियाणा के मेवात से बिष्टुपुर धतकीडीह निवासी अब्दुल सामी को  गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-train-accident-in-bankura-collision-between-two-goods-trains-12-coaches-derailed-driver-injured/">पश्चिम

बंगाल : बांकुड़ा में ट्रेन हादसा, दो मालगाड़ी में टक्कर, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, ड्राइवर जख्मी

युवाओं को भड़काने और देशद्रोह की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना में अब्दुल सामी, अब्दुल रहमान कटकी, मौलाना कलीमुद्दीन, अब्दुल मसूद और नसीम समेत अन्य के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़ने, संगठन का विस्तार करने, जेहाद के लिए युवाओं को भड़काने और देशद्रोह की प्राथमिकी 25 जनवरी 2016 को दर्ज की गयी थी. अब इस मामले को झारखंड एटीएस देख रहा है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-tanker-collided-with-the-passenger-rest-room-on-the-side-of-nh-49-many-passengers-are-buried/">बहरागोड़ा

: एनएच 49 के किनारे यात्री विश्रामागार से टकराया टैंकर, कई यात्री दबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//