Ranchi : जेल में बंद आलमगीर आलम ने मंत्री के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है. आलमगीर ने शनिवार को डाक के जरिये अपना इस्तीफा भेजा, जो सोमवार को सीएम सचिवालय को मिला. वहीं आलमगीर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी पत्राचार कर इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं झारखंड में कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से अपना इस्तीफा देता हूं. विधायक दल के नेता के रूप में कार्य करने का अवसर देने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का हमेशा आभारी रहूंगा.
आलमगीर आलम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, कांग्रेस विधायक दल के नेता का पद भी छोड़ा
Last Updated: Jun 10, 2024 12:00 AM (IST)