Search

 
 
 

CM से मिले आलमगीर, बादल पत्रलेख और इरफान, मंदिरों को खोलने की रखी मांग

 
Ranchi: कांग्रेस के मंत्री और विधायकों ने भी अब राज्य सरकार से देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर समेत राज्य के कई मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की मांग की है. विधानसभा में मुख्यमंत्री के कक्ष में जाकर मंत्री बादल पत्रलेख, आलमगीर आलम, विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप और ममता देवी ने मुलाकात की और मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें- रघुवर">https://lagatar.in/raghuvar-wrote-letter-cm-said-speaker-should-take-decision-48-hours-otherwise-he-will-picket-assembly-gate/">रघुवर

ने CM को लिखा पत्र, कहा- 48 घंटे में स्पीकर वापस लें फैसला, नहीं तो विधानसभा गेट पर देंगे धरना

मंदिरों से जुड़ा है हजारों लोगों का रोजगार

मंत्री, विधायकों ने मुख्यमंत्री को दिये ज्ञापन में बाबा बैद्यनाथ मंदिर देवघर, बासुकीनाथ मंदिर, रजरप्पा, इटखोरी, पहाड़ी मंदिर सहित राज्यभर में स्थित दर्जनों बंद मंदिर को पूजा-अर्चना के लिए खुलवाने का अनुरोध किया है. कहा कि कोरोना महामारी की वजह से पूरा विश्व सहित हमारा राज्य भी प्रभावित रहा है, संक्रमण के इस दौर में मंदिरों को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से बंद रखा गया है. अब श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना के लिए बंद मंदिरों को खोलने का अनुरोध किया जा रहा है. मंदिरों से बहुत सारे लोगों के रोजी-रोजगार भी जुड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ें- राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-election-horse-trading-anurag-gupta-presented-his-side-in-hc-the-court-told-the-government-if-needed-give-answer/">राज्यसभा

चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग: अनुराग गुप्ता ने HC में रखा अपना पक्ष, कोर्ट ने सरकार से कहा- जरूरत हो तो दें जवाब

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोले जायें मंदिर

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण का प्रकोप घटा हुआ है. इसलिए भक्तों की श्रद्धा को देखते हुए और मंदिरों पर आश्रित लोगों के परिवारजनों की आर्थिक समस्या के मद्देनजर मंदिरों को कोरोना प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुलवाया जाये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही