Search

 
 
 

सदन में भाजपा पर बरसे आलमगीर, विधायकों को बाहर ले जाने की परंपरा 2005 में आपने शुरू की

 
कहा- पूरे देश में बीजेपी चला रही ऑपरेशन लोटस Ranchi :   विपक्ष के नेता अमर बावरी के बाद कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम सदन में बोल रहे हैं. आलमगीर आलम ने कहा कि आप लोग अपने बाप-दादा के कामों को भूलने की कोशिश कर रहे हैं. कहा कि हवाई जहाज से लेकर रेल तक, आज देश में जो भी है, वह कांग्रेस के कामों के कारण है. आलमगीर ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे पहले 2005 में आपने यहां  विधायकों को बाहर ले जाने का काम किये. यह परंपरा आपने शुरू की है. कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद किया. भाजपा का एक नेता भी देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया. यहां तक की उन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी. ये लोग पूरे देश में ऑपरेशन लोटस चला रहे हैं. जो बीजेपी के साथ नहीं जायेगा, वो जेल जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही