Ranchi: संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने विधानसभा में कहा कि नियुक्ति नियमावली कैबिनेट से पारित हो चुका है और बहुत जल्द नियुक्तियां शुरू होंगी. विधायक लंबोदर महतो के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा,1932 आधारित स्थानीय और नियोजन नीति को सर्वसम्मति से विधानसभा से पारित कराकर राज्यपाल के माध्यम से भारत सरकार को भेजा गया है. भारत सरकार इसपर क्या निर्णय लेती है, इसका हमलोग इंतजार नहीं कर सकते, क्योंकि समय निकल जाएगा. इस बात को ध्यान में रखकर सरकार ने कैबिनेट से नई नियुक्ति नियमावली पारित करा ली है. विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए अलग-अलग नियमावली बनाई गई है. विभागों से रिक्तियां भी मांगी जा रही है. बहुत विभागों से रिक्तियों की सूची भी आयी है. सरकार बहुत जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/budget-session-banna-gupta-and-saryu-rai-clashed-saryu-surrounded-minister-regarding-transferposting/">बजट
सत्र : बन्ना गुप्ता व सरयू राय में हुई नोकझोंक, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सरयू ने मंत्री को घेरा [wpse_comments_template]
सदन में बोले आलमगीर – नियुक्ति नियमावली कैबिनेट से पारित, जल्द शुरू होंगी नियुक्तियां

Leave a Comment