Search

 
 
 

आलमगीर गये दिल्ली, कहा- 5 सितंबर को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी सरकार

 
Ranchi: कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि 5 सितंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. इसमें सरकार बहुमत साबित करेगी और राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा के साथ कई अहम फैसले लिये जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं के द्वारा ट्विट कर अजीब-अजीब तरह की बातों को उछाल दिया जाता है. इससे राज्य में उहापोह की स्थिति बनी हुई है. सरकार के प्रति राजभवन का रवैया भी ठीक नहीं है. यूपीए का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला तो उन्होंने 4-5 दिन में मामला शॉट आउट करने की बात कही. इसलिए अब हमलोग विधानसभा में अपनी बात रखेंगे. आलमगीर आलम ने एयरपोर्ट पर यह बातें कही. वह दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को महंगाई के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो रहे थे.  पढ़ें -विदेशी">https://lagatar.in/foreign-debt-on-india-more-than-foreign-exchange-reserves-borrowing-is-620-7-billion/">विदेशी

मुद्रा भंडार से ज्यादा भारत पर विदेशी कर्ज, 620.7 अरब डॉलर है उधार
इसे भी पढ़ें - बाबूलाल">https://lagatar.in/why-did-babulal-compare-hemant-soren-to-duryodhana/">बाबूलाल

ने दुर्योधन से क्यों की हेमंत सोरेन की तुलना

राज्यपाल का रुख बेहद दुखद- सुबोधकांत

आलमगीर के साथ दिल्ली जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि, प्रदेश में राजनीति बहुत घिनौना हो गया है. राजनीति में लंघी मारी जाती है, लेकिन यहां तो संवैधानिक संस्थाओं को एक्सपोज कर प्रेशर बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संविधान के पांचवें शेड्यूल के तहत झारखंड के राज्यपाल को विशेष अधिकार मिले हैं, लेकिन इस पूरे प्रकरण पर राज्यपाल का रुख बेहद दुखद है. इसे भी पढ़ें - टीपीसी">https://lagatar.in/tpc-militant-organization-tspc-issued-a-press-release-said-jjmp-should-compete-with-us/">टीपीसी

उग्रवादी संगठन TSPC ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति, कहा- JJMP हमसे करें मुकाबला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही