Search

 
 
 

पलामू : सुजीत सिन्हा गिरोह का शूटर रांची से गिरफ्तार, कंस्ट्रक्शन साइट पर की थी फायरिंग

 
फिरौती के विदेश में एजेंट को रखता है सुजीत और अमन साहू गिरोह Palamu: पलामू जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के चपरवार में शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर फायरिंग करने वाले कुख्यात रॉकी खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रॉकी खान रांची के कांके चौक का रहने वाला है. साथ ही सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़ा हुआ है. पलामू पुलिस की स्पेशल टीम ने रांची से रॉकी खान को गिरफ्तार किया. बता दें कि 28 जून को पलामू के पिपरा थाना क्षेत्र के चपरवार में कंस्ट्रक्शन कंपनी शिवालया पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की थी. पलामू एसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने बताया कि अंतराष्ट्रीय नम्बर के द्वारा शिवालया कंस्ट्रक्शन के मालिक को फिरौती के लिए सुजीत सिन्हा के नाम से मैसेज आ रहा था, जिसमें फिरौती के लिए रकम न देने पर खून खराब की बात कही गई थी. इस कांड का उद्भेदन करने के लिए एसडीपीओ ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. गठित टीम ने सुजीत सिन्हा के गिरोह के विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी की. साथ ही गुप्तचर को तैनात किया. छापामारी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कांके चौक रांची के रहने वाले जिशान शेख उर्फ रिकी खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान जिशान शेख ने बताया कि वह सुजीत सिन्हा के गिरोह के लिए काम करता है. सुजीत सिन्हा ने ही शिवालया कंस्ट्रक्शन के मालिक को फिरौती मांगने के लिए मैसेज करने के लिए बोला गया था. सुजीत सिन्हा ने ही गोली चलाने के लिए 20 हजार रुपए शूटर को भेजे थे. जांच के क्रम में एक अहम जानकारी सामने आई है. सुजीत सिन्हा और अमन साहु फिरौती वसूलने के लिए अपने गिरोह के कुछ सदस्यों को विदेश में रखते हैं. ताकि फिरौती भी मांगी जा सके और नंबर का भी पता नहीं चल सके. एसपी ने बताया कि इस कांड में हरी तिवारी का भी नाम सामने आ रहा है. पुलिस जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: अनिल">https://lagatar.in/ed-interrogates-tina-ambani-after-anil-ambani-summons-was-issued-in-fema-case/">अनिल

अंबानी के बाद टीना अंबानी से ED ने की पूछताछ, फेमा मामले में जारी हुआ था समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही