Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

10 से 25 फरवरी तक 33084 लोगों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

Ranchi: जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. सिविल सर्जन ने बताया कि कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान कुल 33084 लोगों को डीईसी और एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी. इसके लिए 470 केंद्र बनाए गए हैं. जहां 970 कार्यकर्ता लोगों को दवा खिलाने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि फाइलेरिया रोग से अति प्रभावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपकेंद्र, प्राथमिक केंद्र और आंगनबाड़ी में केंद्र के माध्यम से दवा खिलाई जाएगी. शेष बचे लोगों को घर-घर जाकर दवा खिलाया जाएगा. इसे पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-woman-climbs-on-power-tower-gets-down-after-a-lot-of-effort/">धनबाद:

बिजली टावर पर चढ़ गई महिला, काफी मशक्कत के बाद उतारा गया

खाली पेट नहीं खानी है दवा

सिविल सर्जन डॉ बिनोद कुमार ने बताया कि दवा खाली पेट नहीं खानी है. इसमें दो साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी. वहीं एक से दो साल के बच्चों को केवल एल्बेंडाजोल की आधी गोली पीसकर खिलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि इसके प्रचार के लिए बैनर, होर्डिंग, पोस्टर, ब्राउचर, हैंडबिल और माइकिंग भी कराया जा रही है. दवा सही से मिले या किसी तरह की कोई परेशानी से निपटने के लिए छह त्वरित कार्रवाई दल बनाया गया है. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-cm-nitish-kumars-big-announcement-good-player-will-get-direct-grade-one-job/">बिहार

के सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, अच्छे खिलाड़ी को सीधे ग्रेड वन की मिलेगी नौकरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही