Search

 
 
 

अल्बर्ट एक्का की जीवनी और देशभक्ति राज्य की जनता दिल में संजोए: डॉ रविन्द्र राय

 
Ranchi: भाजपा रांची महानगर ने मंगलवार को लांस नायक परमवीर चक्र विजेता एलबर्ट एक्का की शहादत दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविन्द्र कुमार राय ने अल्बर्ट एक्का चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके वीरत्व को याद किया. डॉ राय ने कहा कि वीर शहीद की उनकी जीवनी और देशभक्ति को राज्य के लोग अपने दिल में बैठाए. सामाजिक विकृति से ऊपर उठकर देश भक्ति के माध्यम से समाज की एकात्मकता के अनुभूति को दिल में संजोने का काम करें. यह महसूस करें कि हम सभी भारत माता के पुत्र है. डॉ राय ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की भी जयंती के अवसर पर डोरंडा स्थित राजेंद्र चौक पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. इसे भी पढ़ें -बालिका">https://lagatar.in/palamu-dc-is-preparing-to-conduct-the-investigation-again/">बालिका

गृह यौन शोषण मामलाः फिर से जांच कराने की तैयारी कर रहे पलामू डीसी

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में रांची महानगर अध्यक्ष वरूण साहू, अशोक बड़ाईक, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, विनय सिंह, अजीत भगत, विकास रवि, बलसाई महतो, रवि मुंडा, पायल सोनी, रामलगन राम, सुभाष अग्रवाल, रणधीर सिंह, कुंदन सिंह, संतोष राम, सोनू मिश्रा, शक्ति रामायण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-जेल">https://lagatar.in/jail-superintendent-told-the-court-for-how-many-days-has-suspended-ias-pooja-singhal-been-in-jail/">जेल

अधीक्षक ने कोर्ट को बताया, कितने दिनों से जेल में बंद हैं निलंबित IAS पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही