Search

 
 
 

अलर्ट : 27 और 28 अगस्त को नहीं मिलेगा 5 लाख लोगों को पानी, ठप रहेगी वाटर सप्लाई

 
Ranchi : वाटर ट्रीटमेंट प्लांट रूक्का से निकलने वाली मेन राइजिंग पाइप लाइन बीआईटी मोड़ के नारायण टेंट हाउस और बंबू प्लांट के पास लीकेज हो गयी. इसका मरम्मत कार्य 27 अगस्त को सबह 9 बजे से रात 7 बजे तक किया जाएगा. इसके कारण प्लांट करीब 10 घंटे बंद रहेगा. इस वजह से 27 अगस्त को बूटी जलागार को पानी नहीं भेजा जा सकेगा. 27 अगस्त को बूटी से निकलने वाली सभी लाइनों से वाटर सप्लाई ठप रहेगी. यह जानकारी बूटी ईई राधेश्याम रवि ने दी.

इन क्षेत्रों में शनिवार को ठप रहेगी वाटर सप्लाई, 28 को भी रहेगा प्रभावित

बूटी जलागार से आपूर्ति वाले क्षेत्र कोकर, बूटी मोड़, दीपा टोली, कांटा टोली, नामकुम, लोवाडीह, चुटिया, बहु बाजार, रिम्स, बरियातू रोड, मोरहाबादी, लालपुर, वर्द्धमान कंपाऊंड, मेन रोड, हिंदीपीढ़ी, रातू रोड, पिस्का मोड़, पहाड़ी मंदिर एरिया, मधुकम व आसपास के क्षेत्रों में वाटर सप्लाई 27 को पूर्णत : ठप रहेगी. वहीं इसका असर 28 को भी देखने को मिलेगा. 28 अगस्त को भी अनियमित और आंशिक जलापूर्ति की स्थिति बनी रहेगी. करीब 5 लाख से अधिक लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा. इसे भी पढ़ें - पुलिसकर्मियों">https://lagatar.in/jharkhand-government-is-conscious-of-the-health-of-policemen-health-minister-wrote-a-letter-to-cm/">पुलिसकर्मियों

के स्वास्थ्य के प्रति सजग है झारखंड सरकार, स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा सीएम को पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही