Search

 
 
 

अलर्ट : बिना मीटर बिजली जलाने वालों का कटेगा बिजली कनेक्शन

 
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा बिना मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं की बिजली काटी जायेगी. इसके लिए निगम ने आम सूचना जारी कर कहा है कि जिन उपभोक्ताओं के पास मीटर नहीं है, उन्हें अंतिम रूप से सूचित किया जाता है कि वे मीटर लगा लें. अन्यथा बिजली काट दी जायेगी एवं कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. निगम द्वारा कहा गया है कि जो उपभोक्ता बिना मीटर के बिजली जला रहे हैं, वे तुरंत इसकी सूचना अपने क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता अथवा कनीय विद्युत अभियंता को देकर अपने घर में मीटर लगवा लें. मीटर निशुल्क लगाया जायेगा. कहा गया कि निगम द्वारा ही निशुल्क मीटर लगवाया जा रहा है. रांची, खूंटी में बेनटेक इंडिया लिमिटेड द्वारा मीटर लगाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-  झारखंड">https://lagatar.in/9-eco-parks-be-built-in-jharkhand-agreement-between-ccl-and-wapcos/">झारखंड

में बनेंगे 9 इको पार्क, सीसीएल और वैप्कोस के बीच हुआ समझौता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही