Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना से सतर्क : मजदूरों के गांव सोनाहारा में कोविड नहीं, कुछ लोगों को है सर्दी-बुखार

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में रेलवे लाइन से सटा मुंडा बहुल सोनाहारा गांव है. इस गांव में 75 परिवार निवास करते हैं. यहां की आबादी 394 है. पुरुषों की संख्या 204 और महिलाओं की संख्या 190 है. इस गांव के लोग निहायत ही गरीब हैं. मजदूरी कर अपना और परिवार का पेट पालते हैं. गांव के आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका खुकू रानी कालिंदी ने बताया कि गांव के सभी लोगों ने कोरोना का वैक्सीन ले लिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/CHAKULIA-SONAHARA-22-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/kovid-patients-increased-chakulia-till-11-30-am-today-four-infected-were-found/">चाकुलिया

में कोविड के मरीज बढ़े, आज 11.30 बजे तक चार संक्रमित मिले
15 से 18 वर्ष के बच्चों को भी वैक्सीन दिया जा रहा है. गांव में सर्दी और बुखार से पीड़ित ग्रामीणों की संख्या नहीं के बराबर है. पूर्णचंद्र मुंडा (55 वर्ष) ने बताया कि उन्हें पिछले दो दिनों से सर्दी की शिकायत है, परंतु अस्पताल इसलिए नहीं जा रहे हैं कि जांच करने में अगर कोरोना पॉजिटिव निकल गया तो उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि कोरोना का प्रथम डोज ही अब तक लिया है, दूसरा डोस नहीं लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही