Search

 
 
 

झारखंड के रांची समेत कई जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट, वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 जून तक रांची में बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और यह 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 5 जून को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 6 जून को फिर से बारिश हो सकती है.
 

Ranchi :  मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लिए तेज हवा, गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, खूंटी और रांची जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

 

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही गर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

 

वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत अन्य जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

 

रांची और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की बात कही गयी है. शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

 

मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 जून तक रांची में बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और यह 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 5 जून को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 6 जून को फिर से बारिश हो सकती है.

 

पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में सबसे अधिक 39.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा तांतनगर में 30 मिमी, नामकुम में 26.5 मिमी और सिमडेगा में 21.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई.

 

तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक तापमान पलामू के डाल्टनगंज में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री कम 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में 1 जून को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही