Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अलर्ट : शनिवार को आधी रांची में छह घंटे नहीं रहेगी बिजली

Ranchi : दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके, इसको लेकर ऊर्जा संचरण निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. शनिवार को आधी रांची में छह घंटे ब‍िजली नहीं रहेगी. द‍िन के 11 बजे से शाम के 5 बजे तक बिजली कटी रहेगी. इस दौरान मरम्‍मती का काम कि‍या जाएगा. हटिया ग्रिड सबस्टेशन, हटिया-वन के 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की मरम्मत 24 सितंबर को करायी जाएगी. इसके कारण हटिया ग्रिड-वन से निकलने वाली 33 केवी राजभवन, रातू, ब्रांबे, टाटीसिल्वे, विधानसभा और बेड़ो फीडर पूर्णत: बंद रहेंगे. इसके कारण हरमू, कांके, धुर्वा, आरएंडी सेल, अरगोड़ा, मधुकम, रातू, रातू चट्टी, कांके, पिठोरिया, बेड़ो, पहाड़ी मंदिर एरिया, रातू रोड, कांके रोड, सीआईपी, रिनपास, टाटीसिल्वे, विधानसभा नया एवं पुराना एरिया व आसपास के इलाकों में द‍िन के 11 बजे से शाम के 5 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. इसे भी पढ़ें – राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-administered-oath-to-retired-justice-amitabh-kumar-gupta-as-chairman-of-electricity-regulatory-commission/">राज्यपाल

ने रिटायर्ड जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता को विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की दिलायी शपथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही