Ranchi : राजधानी के कई क्षेत्रों में शनिवार को दो से ढाई घंटे तक बिजली नहीं रहेगी. शनिवार को 33 केवी धुर्वा फीडर सुबह 6 बजे से 8.30 बजे तक बंद रहेगा. इस दौरान नवनिर्मित एटीआई कैंपस के पास यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम किया जाएगा. इसके कारण पूरे धुर्वा और आसपास के क्षेत्रों में ढाई घंटे बिजली नहीं रहेगी. 11 केवी स्टेशन फीडर, 11 केवी पटेल चौक फीडर और 11 केवी बहू बाजार फीडर सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक बंद रहेगा. इस दौरान यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा. इसके कारण पटेल चौक, स्टेशन रोड, ओवरब्रिज, सिरम टोली व आसपास के क्षेत्रों में दो घंटे बिजली नहीं रहेगी. इसे भी पढ़ें – धुर्वा">https://lagatar.in/deepak-prakash-said-on-the-notice-of-dhurva-police-station-bjp-is-not-afraid-of-lawsuits-and-bullets/">धुर्वा
थाना के नोटिस पर दीपक प्रकाश बोले : भाजपा मुकदमों और गोली-बंदूक से डरने वाली नहीं [wpse_comments_template]
अलर्ट : शनिवार को इन क्षेत्रों में नहीं रहेगी दो से ढाई घंटे बिजली

Leave a Comment