Ranchi : बिजली उपभाेक्ताओं जिनका तीन माह से 5 हजार रुपये से अधिक बकाया है, उनका बिजली कनेक्शन 15 फरवरी से काटा जाएगा. यह निर्देश जेबीवीएनएल के रांची जीएम पीके श्रीवास्तव ने दिया है. उन्होंने अफसरों से कहा है कि फरवरी माह में तय राजस्व के लक्ष्य की स्थिति संतोषजनक नहीं रही है. इसलिए 15 फरवरी से राजस्व बढ़ाने का काम करें. अपने अधीन के सर्किल और डिविजन रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा के इंजीनियरों से कहा है कि कुल 100 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया है. इसलिए 15 फरवरी से विशेष ड्राइव चलाएं. जिनका तीन महीने से अधिक समय से शहरी क्षेत्र में 5 हजार और ग्रामीण क्षेत्र में 10 हजार रुपये से ऊपर बकाया है, उनके पास टीम जाए. किस्त में भुगतान करने की अपील करे. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनका बिजली कनेक्शन काट दे. टीम प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट शाम 5 बजे तक जीएम कार्यालय में जमा कराए. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-smart-city-paid-2-48-crore-dues-of-power-shifting-to-hec/">रांची
स्मार्ट सिटी ने एचईसी को किया बिजली शिफ्टिंग का 2.48 करोड़ बकाया पेमेंट [wpse_comments_template]
स्मार्ट सिटी ने एचईसी को किया बिजली शिफ्टिंग का 2.48 करोड़ बकाया पेमेंट [wpse_comments_template]
Leave a Comment