Search

 
 
 

अलर्ट : रांची में गुरुवार और शुक्रवार को बाधित रहेगा वाटर सप्लाई, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

 
Ranchi: रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मेन राइजिंग पाइपलाइन मरम्मत किया जाएगा. इसके कारण 13 अक्टूबर को रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सुबह 9 बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगा. हालांकि पेयजल विभाग के इंजीनियर के अनुसार, इसका असर केवल 13 अक्टूबर को रहेगा. लेकिन मिली जानकारी के अनुसार, इसका असर 14 अक्टूबर को भी रहेगा. रूक्का प्लांट बंद होने का असर कम से कम दो दिनों तक रहता है. दूसरे दिन वाटर सप्लाई सामान्य नहीं हो पाती है. दूसरे दिन भी अनियमित एवं आंशिक जलापूर्ति की स्थिति बनी रहती है. मालूम हो कि शहर के 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों में वाटर सप्लाई रूक्का से होती है. इसे पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-agriculture-minister-badal-patralekh-started-the-government-program-at-your-door/">देवघर

: कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

इन क्षेत्रों में रहेगा असर

रूक्का से आपूर्ति होने वाले इरबा, बूटी मोड़, विकास, दीपाटोली, कोकर, कांटाटोली, नामकुम, नामकुम एमएसई, रेलवे कॉलोनी, चुटिया, बहु बाजार, सिरम टोली, कर्बला चौक, हिंदपीढ़ी, मेन रोड, लालपुर, वर्द्धमान कंपाउंड, एचबी रोड, रातू रोड, मोरहाबादी, मधुकम, पिस्का मोड़, हरमू रोड, किशोरगंज, अपर बाजार, रेडियम रोड, करम टोली, पहाड़ी मंदिर एरिया, आनंद नगर, कैलाश नगर और आसपास के क्षेत्रों में वाटर सप्लाई बाधित रहेगी. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-252-applications-received-in-baijna-of-nirsa-execution-122-351-applications-received-in-agyarkund-execution-14/">धनबाद:

निरसा के बैजना में मिले 252आवेदन, निष्पादन 122: एग्यारकुंड में मिले 351 आवेदन,  निष्पादन 141
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही