Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अलीगढ़ : जहरीली शराब पीने से मरनेवालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा, 98 का पोस्टमॉर्टम

Advertisement
Advertisement

 
Lucknow : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है.  बता दें कि लोगों के मरने का सिलसिला लगातार नौ दिन बाद भी जारी है.  हालांकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी भानु प्रताप कल्याणी ने मरने वाले लोगों की मौत का आंकड़ा 98 बताया है. इनमें 35 लोगों को जहरीली शराब से पीने से मौत की पुष्टि की गयी है.  गुरुवार को मरने वाले 9 भट्टा मजदूर भी इस मौत के आंकड़ों में शामिल हैं.  

इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/intellectuals-worried-about-the-third-wave-of-corona-wrote-a-letter-to-the-opposition/81537/">कोरोना

की तीसरी लहर को लेकर बुद्धिजीवी चिंतित, विपक्ष को लिखा पत्र, कहा, सरकार सलाह मानने को तैयार नहीं, दबाव डालें

50 भट्टा मजदूरों में से 35 ने इस शराब का सेवन कर लिया

जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना जवा क्षेत्र इलाके से गुजर रही रोहरा नहर पर भट्टा मजदूर राजा मछली पकड़ने के लिए गया था. इस दौरान किसी ने जहरीली शराब की पेटियां नहर में फेंक दी थी. शराब की पार्टियों को भट्टा मजदूर भट्टे पर उठा कर ले आया. इसके बाद वहां मौजूद 50 भट्टा मजदूरों में से 35 ने इस शराब का सेवन कर लिया और देर रात सभी की हालत बिगड़ गयी.

इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-csir-meeting-corona-epidemic-is-the-biggest-challenge-of-this-century/81718/">पीएम

मोदी ने CSIR की बैठक में कहा, कोरोना महामारी दुनिया के सामने इस सदी की सबसे बड़ी चुनौती

30 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है

इसके बाद घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भट्टा मजदूरों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.  इस दौरान 9 भट्टा मजदूरों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गयी. मरने वाले यह सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे. 30 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 98 शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी भानु प्रताप कल्याणी ने बताया कि जब भट्टा मजदूरों की शराब पीने के बाद तबीयत खराब हुई थी तो सभी को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती न कर बेहतर इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था.  सीएमओ ने बताया है कि अब तक 98 लोगों के शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है.

[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही