Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में चुनाव क्विज 2024 के फाइनल प्रतियोगिता सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता अवश्य मतदान करें. मतदान को लोकतंत्र के त्योहार के रूप में मनाया जाना है. खुद तो मतदान करना ही है, अपने पूरे परिवार, आस पड़ोस, दोस्तों, परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि प्रायः देखा गया है कि ग्रामीण वोटर शहरी वोटर से अधिक सजग होकर मतदान में भाग लेते हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए इस बार के मतदान में सभी पोलिंग पर्सनल को मतदान कराने के लिए कम से कम मतदाताओं को कतार में रहना पड़े, इसके लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की भी ट्रेनिंग दी गई है. उन्होंने कहा कि चुनाव क्विज 2024 से युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति ज्ञानवर्धन का प्रयास किया गया है. बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखंड द्वारा स्टैट्स इंडिया के सहयोग से चुनाव क्विज 2024 का आयोजन 2 अक्टूबर को कराया गया था, जिसमें राज्य के सभी जिलों से एक-एक प्रतिभागी को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित परीक्षा से चयनित किया गया था. इन चयनित प्रतिभागियों के बीच गुरुवार को आर्यभट्ट सभागार में अलग-अलग राउंड की प्रतियोगिता कराई गई. जिसमें निर्णायक के रूप में सूरज कुमार, निबंधक सहयोग समितियां झारखंड, शशि रंजन ,राज्य परियोजना निदेशक एवं गोपिका आनंद राज्य स्टेट आइकॉन पीडब्ल्यूडी शामिल थीं.
प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहे गोड्डा के नरेश
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पश्चिमी सिंहभूम ,चाईबासा की अलीशा निषाद रहीं. जिन्हें 50 हजार रुपए की राशि, द्वितीय स्थान पर रहे गोड्डा के नरेश प्रसाद यादव को 30 हजार रुपए की राशि एवं तृतीय स्थान पर रहे खूंटी के चंदन कुमार को 20 हजार रुपए की पुरस्कार राशि के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से दिया गया. इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, संदीप सिंह सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं रांची जिला निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें - “दाना”">https://lagatar.in/dana-will-hit-odisha-west-bengal-coast-tonight-airport-closed-alert-in-jharkhand-too/">“दाना”
आज रात ओडिशा-प.बंगाल तट से टकरायेगा, एयरपोर्ट बंद, झारखंड में भी अलर्ट [wpse_comments_template]
Leave a Comment