Search

 
 
 

रांची जिले के सभी 678 मध्य विद्यालय हेड मास्टर विहीन

 
  • 13 साल से नहीं हुआ है शिक्षकों का प्रमोशन
  •  इस कारण कोई भी शिक्षक नहीं बन पा रहे हेड मास्टर
  •  प्रभारी के भरोसे सभी सभी मध्य विद्यालय
Rajnish Prasad Ranchi : रांची जिला के किसी भी सरकारी मध्य विद्यालय में हेड मास्टर नहीं हैं. सभी मध्य विद्यालय प्रभारी के भरोसे चल रहे हैं. रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रांची जिला में कुल 678 सरकारी मध्य विद्यालय हैं. इन स्कूलों में लगभग 1,40000 विद्यार्थी पढ़ते हैं. इन स्कूलों में हेड मास्टर नहीं रहने कारण प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को डीडीओ का प्रभार दिया गया है.

2016 के बाद रांची जिला में नहीं हुआ है प्रमोशन

एडीपीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रांची जिला में वर्ष 2010 के बाद शिक्षकों का प्रमोशन नहीं हुआ है. जिस कारण कोई भी शिक्षक हेड मास्टर नहीं बन पा रहे हैं. नियम के अनुसार, जिन शिक्षकों की बहाली 1 से 5 तक की श्रेणी में हुई है, उनका प्रमोशन 6 से 8 तक की श्रेणी में होता है. वहीं 6 से 8 तक की श्रेणी में बहाल हुए शिक्षकों को सीनियरिटी के आधार पर हेड मास्टर में प्रमोशन किया जाता है.

हेड मास्टर या निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के काम

हेड मास्टर या निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी स्कूल के सारे फंड की निकासी के अधिकारी के साथ ही  निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी भी होते हैं. अपने स्कूल के शिक्षकों की वेतन निकासी का अधिकार भी हेड मास्टर के ही होता है. इन स्कूलों में हेड मास्टर के नहीं होने से स्कूल के शिक्षकों को समय वेतन पाने में परेशानी होती है. मेडिकल लीव या रिटायरमेंट पैसा का भुगतान भी व्ययन पदाधिकारी ही करते हैं, जिसका अधिकार हेड मास्टर के पास ही होता है. इसे भी पढ़ें – अमिताभ">https://lagatar.in/two-ias-transferred-including-amitabh-kaushal-two-got-additional-charge/">अमिताभ

कौशल समेत दो आईएएस का तबादला, दो को मिला अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही