Search

 
 
 

बोकारो के सभी प्रखंड व अंचल कार्यालय हाईमास्ट लाइट से होंगे जगमग

 

जिले में लगेंगी कुल 16 हाईमास्ट लाइट, जेरेडा ने निकाली निविदा

Bokaro : बोकारो जिले के सभी प्रखंड-अंचल कार्यालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों में हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी. सरकार ने राज्य के सभी सभी सरकारी दफ्तरों में लाइट लगाने की योजना बनाई है. दिसंबर तक इसे पूरा करना है. इसके लिए झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेरेडा) ने निविदा निकाली है. ये लाइटें प्रखंड-अंचल कार्यालय सहित डीसी, एसपी, एसडीओ कार्यालय के सामने के सामने लगाई जाएंगी. जानकारी के अनुसार, प्रत्येक हाईमास्ट लाइट के लगाने पर सरकार करीब 27 लाख रुपए खर्च करेगी. पूरे राज्य में लगभग 370 हाईमास्ट लाइट लगाई जानी हैं. इनमें बोकारो में लगने वाली 16 हाईमास्ट लाइट शामिल हैं. हाईमास्ट लाइट सोलर पैनल के साथ लिथियम बैटरी से युक्त होगी. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-bal-vatika-classes-started-in-kendriya-vidyalaya-btps/">बेरमो

: केंद्रीय विद्यालय बीटीपीएस में बाल वाटिका क्लासेस शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही