Search

 
 
 

सभी बूथों पर हो न्यूनतम बुनियादी सुविधा : उपायुक्त

 
मतदान केंद्रों के भवन परिर्वतन पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा बूथों के नाम व भवन परिवर्तन को लेकर मिले हैं सख्त निर्देश Hazaribagh: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने 9 मार्च शनिवार को विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी लोकसभा निर्वाचन को लेकर बैठक की. इस दौरान मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव में प्रयोग किए जाने वाले मतदान केंद्रों के नाम तथा भवन में बदलाव या परिवर्तन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बताया गया कि इस बार बूथों के नाम व भवन परिवर्तन को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अति महत्वपूर्ण व विशेष परिस्थिति में ही जिले भर के अधिकतम पांच बूथों के भवनों में परिवर्तन संभव हो सकेगा. बैठक में एईआरओ द्वारा भवनों के परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजे जायेंगे. वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब तक चिह्नित सभी मतदान केंद्रों में न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं को क्रियाशील रखने तथा छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-ranchi-police-freed-21-hostage-workers-of-6-families-of-chhattisgarh-from-brick-kiln/">Lagatar

Impact: ईंट भट्ठा से छत्तीसगढ़ के 6 परिवार के 21 बंधक बने मजदूरों को रांची पुलिस ने कराया मुक्त

फॉर्म 6 भर कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं ; डीसी

डीसी ने बताया कि नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया अब भी जारी है तथा निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के एक दिन पूर्व तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी. उपायुक्त ने बताया कि नये मतदाता जिन्होंने अब तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करवाया है, वे फॉर्म 6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं. साथ ही वैसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में है, लेकिन उनके पास एपिक कार्ड या मतदाता पहचान पत्र नहीं है, वह अन्य विकल्पों यथा आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट इत्यादि के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. बैठक में आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आजसू पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा व इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-disabled-people-protest-in-front-of-raj-bhawan-bang-plates-for-their-demands/">रांचीः

दिव्यांगों का राजभवन के समक्ष धरना, मांगों को लेकर बजायी थाली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही