Search

 
 
 

सरायकेला बार चुनाव में सभी दावेदारों के पर्चे सही, कल नाम वापसी का दिन

 
Saraikela : सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार और मंगलवार को हुई स्क्रूटनी में सभी प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए हैं. अब बुधवार को नाम वापसी की तिथि है. इसी के बाद बार चुनाव के मुकाबले की स्थिति स्पष्ट होगी. 10 अगस्त को होने जा रहे इस चुनाव में कुल 31 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपने दावेदारी की है. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार शामिल हैं. संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के लिए निर्मल कुमार आचार्या का पर्चा सही पाए जाने के बाद उनका निर्विरोध निर्वाचन अब तय हो गया है. उपाध्यक्ष पद पर सबसे अधिक पांच दावेदार नाम वापसी के पहले वर्तमान में अध्यक्ष पद पर चार दावेदार, उपाध्यक्ष पद पर पांच, महासचिव के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए चार, सहायक कोषाध्यक्ष के लिए दो, संयुक्त सचिव प्रशासनिक के लिए चार लोगों ने दावेदारी की है. इन सभी में एक-एक पद पर चुनाव होना है. वहीं कमेटी मेंबर के पांच पदों लिए कुल आठ प्रत्याशियों ने दावेदारी की है. चुनाव में कुल 163 वोटर हैं.

किस पद पर किसने की दावेदारी

अध्यक्ष : 1 पद अल्ताफ हुसैन, कामाख्या प्रसाद दूबे, प्रभात कुमार, सुबोध चंद्र हाजरा उपाध्यक्ष : 1 पद केदार नाथ अग्रवाल, लखींद्र नायक, ओम प्रकाश, शिव शंकर साहू, सुनील कुमार सिंहदेव महासचिव : 1 पद अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार रथ, देवाशीष ज्योतिषी कोषाध्यक्ष: 1 पद जवाहल लाल महतो, नाइकी हेंब्रम, राज कुमार साहू, सुशील कुमार पोद्दार सह कोषाध्यक्ष: 1 पद अभिषेक कुमार, दुर्गा चरण जोंको संयुक्त सचिव प्रशासनिक: 1 पद अंबिका चरण पाणी, भीम सिंह कुदादा, मणिरतन क्षेत्रीय, तपन कुमार मलाकार संयुक्त सचिव लाइब्रेरी: 1 पद निर्मल कुमार आचार्य कमेटी मेंबर : 5 पद भीम महतो, जयचंद कुभकार, कुणाल रथ, लोकनाथ केशरी, प्रकाश ज्योतिषी, पुष्पा दास, रजत कुमार पटनायक, सरोज महाराणा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही