Search

 
 
 

कांग्रेस की मजबूती पर दें सभी जिलाध्यक्ष ध्यान : डॉ रामेश्वर उरांव

 
Ranchi: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने बैठक की. बैठक उत्तरी छोटानागपुर एवं दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलाध्यक्षों के साथ हुई. जिसमें रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह,गुमला, खूंटी, सिमडेगा के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे. रामेश्वर उरांव ने सभी जिलाध्यक्षों को सदस्यता बढ़ाने का टास्क दिया. इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, सदस्यता अभियान के प्रभारी आलोक दूबे मौजूद रहे. सदस्यता अभियान को सघन रूप से चलाने के साथ रिक्त प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के अनुमोदन के लिए अंतिम रूप दिया गया. साथ ही संगठन को सशक्त बनाने के लिए बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को मजबूत किये जाने पर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें - BAU:">https://lagatar.in/bau-abolished-post-of-science-to-benefit-your-loved-ones/15473/">BAU:

अपनों को फायदा पहुंचाने के लिए खत्म किया ‘सस्य विज्ञान’ का पद

कोरोना की वजह से स्थगित करना पड़ा अभियान - रामेश्वर उरांव

डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना के कारण सदस्यता अभियान को स्थगित करना पड़ा था. लेकिन अब एक बार फिर इसी महीने से कोरोना रहने के बावजूद संगठन के अभियान को गति प्रदान करेंगे. और संगठन को बूथ स्तर तक ले जाएंगे. सदस्यता अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष अपना हर माह टूर डायरी रिपोर्ट समिट करेंगे. ताकि राष्ट्रीय नेतृत्व को संगठन के कार्यों की जानकारी दे सकें. उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रखंड अध्यक्षों का चयन किया जायेगा. साथ ही कहा कि ये उन प्रखंडों के लिए होगा, जहां अध्यक्ष नहीं हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में 15 लाख नये सदस्य बनाने जाने का लक्ष्य रखा जाएगा. सभी जिलों में सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग की जाएगी. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव,विधायक दल नेता आलमगीर आलम मौजूद रहेंगे. यह बैठक रांची स्थित कांग्रेस भवन में हुई. इसे भी पढ़ें - ओरमांझी">https://lagatar.in/ormanjhi-murder-case-police-has-increased-the-amount-of-reward-the-informer-will-now-get-50-thousand-rupees-in-lieu-of-25/15490/">ओरमांझी

हत्याकांड: पुलिस ने बढ़ाई इनाम की राशि, जानकारी देने वाले को अब 25 के बदले मिलेंगे 50 हजार रुपये
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही