Search

 
 
 

तीन दिन में सभी जिला भेजें वैकल्पिक फसल योजना की रिपोर्ट : कृषि मंत्री

 
Ranchi : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शुक्रवार को सभी जिलों के कृषि पदाधिकारियों पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की. उन्होंने पदाधिकारियों से जिलों में फसलों की रोपाई और बुआई की स्थिति की जानकारी ली और अगले 3 दिनों में वैकल्पिक फसल योजना की रिपोर्ट मांगी. मंत्री ने कहा कि अभी तक राज्य में सामान्य से 52% कम बारिश हुई है, जो कृषि के लिहाज से काफी निराशाजनक है. हमारे पास 15 अगस्त तक प्लांटेशन का समय है. इसके बाद ही सुखाड़ की स्थिति को लेकर फाइनल रिपोर्ट आएगी, लेकिन वैसी विकट परिस्थिति के लिए हमें विभागीय स्तर पर किसानों के हित में काम करने की जरूरत है.

28 लाख हेक्टेयर था लक्ष्य, सिर्फ 5.80 हेक्टेयर में ही लगी फसल

मंत्री ने कहा कि 28 लाख हेक्टेयर जमीन पर फसल लगाने का लक्ष्य था. लेकिन मौसम की बेरुखी की वजह से अब तक 5.80 लाख हेक्टेयर जमीन पर ही फसल लग पायी है. उन्होंने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य की 4400 पंचायतों में जनसेवक एटीएम, बीटीएम और कृषक मित्र के साथ बैठक कर वैकल्पिक फसल पर विचार करें. उन्होंने कहा कि किसान खुश नहीं रहेगा, तो हमारे चेहरे पर खुशी नहीं आएगी, इसलिए कृषि के कार्य में विभाग की सभी इकाइयां सहयोग करें और 3 दिनों के अंदर बीज, मिलेट्स और वैकल्पिक योजना तैयार करके विभाग को भेजें.

तीन दिन में बीज वितरण कार्य पूरा करें, नहीं तो शो कॉज- कृषि सचिव

विभागीय सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने कहा कि कृषि का अभी काफी क्रिटिकल समय है. विभाग के पास अभी आराम का वक्त नहीं है. अभी तक जिन जिलों में बीज का वितरण शत प्रतिशत नहीं हुआ है, वह जिले अगले 3 दिनों के अंदर बीजों का वितरण सुनिश्चित करें, नहीं तो शो कॉज के लिए तैयार रहें. जिलावार एक्शन प्लान बनाएं, ताकि बदलते मौसम में पेडी से क्रॉप डायवर्सिफिकेशन के बारे में सोचा जा सके. इसे भी पढ़ें – अडाणी">https://lagatar.in/protest-against-giving-coal-block-to-adani-amba-prasad-sitting-on-dharna-outside-assembly/">अडाणी

को कोल ब्लॉक देने का विरोध, विधानसभा के बाहर धरना पर बैठी अंबा प्रसाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही