Ranchi : सरकार के विभागों में कार्यरत संविदा कर्मिय़ों को एक मुश्त मानदेय मिलेगा. इसके तहत कर्मिय़ों को सप्तम वेतन पुनरीक्षण में स्वीकृत पे मेट्रिक्स में अनुमान्य किये गये इंट्री पे आधारित मानदेय के साथ इंट्री पे पर 50 फीसदी महंगाई भत्ता और छठे वेतन पुनरीक्षण में स्वीकृत किये गये चिकित्सा भत्ता एवं परिवहन भत्ता (जहां अनुमान्य हो) दिया जायेगा. इसके लिए वित्त विभाग के सचिव ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को भी पत्र लिखा है.
सरकारी विभागों में संविदा पर कार्यरत सभी कर्मियों को एक मुश्त मिलेगा मानदेय
Last Updated: Mar 07, 2025 12:00 AM (IST)