Search

 
 
 

दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में सीलः के रवि कुमार

 
Ranchi : गुरुवार को निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी इवीएम स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद सील कर दिये गये हैं. पहले स्तर की सुरक्षा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जिम्मे है. दूसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य सशस्त्र बल के जवान संभाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तरीय हो जाएगी. तीसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस के जिम्मे होगा. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल 68.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद मतदान प्रतिशत में और इजाफा होगा. उन्होंने बताया कि दोनों चरणों के मतदान का प्रतिशत 67.74 रहा है. मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने ज्यादा मतदान किया है. वहीं शहर की अपेक्षा ग्रामीण मतदाता मतदान में आगे रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र बनाये गये हैं. 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. 8.30 बजे से इवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी. पहले राउंड के मतगणना का रिजल्ट 9.30 बजे संभावित है. सबसे कम 13 राउंड में काउंटिंग तोरपा की होगी. वहीं सबसे अधिक चतरा की 27 राउंड में काउंटिंग होगी. 29563 पोलिंग स्टेशन के लिए 81 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं. वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती 65 हॉल में होगी, जिसके लिए 719 टेबल लगाए जा रहे हैं. पोस्टल की गिनती 4 से लेकर 20 राउंड की होगी. इसे भी पढ़ें -JMM">https://lagatar.in/jmm-claims-winning-59-seats/">JMM

का दावाः जीत रहे 59 सीट, जारी की सूची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही