Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री वापस लौटे, पूरी ताकत चुनाव में झोंकने के निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi: आलाकमान के कड़ी हिदायत के बाद कांग्रेस के चारों मंत्री दिल्ली से लौट आए हैं. कांग्रेस विधायकों के शिकायत के बाद आलाकमान ने कांग्रेस के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता को दिल्ली बुलाया गया था. दिल्ली में कांग्रेस के मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले. पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कांग्रेस के मंत्रियों से दो टूक कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा किया है, इसका यह मतलब नहीं है कि अन्य विधायक इसके लिए योग्य नहीं हैं. विधायक और जो मंत्री बने हैं, सभी एक समान हैं. मंत्री बनने से पार्टी के अन्य विधायकों व कार्यकर्ताओं के प्रति उनकी जवाबदेही और बढ़ जाती है. सभी की बात सुनें और सम्मान दें. विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की शिकायतों को वहीं निबटाएं. आगे कोई शिकायत दिल्ली में उनलोगों तक नहीं पहुंचे. मंत्रियों से झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा हुई. मंत्रियों को पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया. इस दौरान झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- फेसबुक">https://lagatar.in/facebook-and-instagram-down-users-worried/">फेसबुक

और इंस्टाग्राम डाउन, यूजर्स परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही