Search

 
 
 

बरही कस्तूरबा स्कूल की सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण समेत 2 खबरें

 
Barhi : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरही की 10वीं की शत प्रतिशत छात्राएं प्रथम श्रेणी में सफलता पायी है. यह जानकारी वार्डेन नेहा कुमारी ने देते हुए बताया कि उनके विद्यालय से कुल 62 छात्राएं जैक बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुई थीं. इसमें सभी प्रथम श्रेणी से सफल हुईं. सफल छात्राओं में प्रीति कुमारी 470, निस्कान कुमारी 462 और नगमा खातून 461 अंक लेकर क्रमवार विद्यालय में तीन टॉपर बनीं. सभी सफल छात्राओं को वार्डेन सहित शिक्षिका ज्योति वर्मा, सुषमा टोप्पो, संयुक्ता सिंह, पूनम कुमारी, अनिल कुमार, अविनाश कुमार, प्रहरी गणेश प्रसाद, पिंटू प्रजापति आदि ने शुभकामनाएं दी हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/rrr-3-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" />https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/rrr-2-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-school-topper-became-the-ideal-of-bpm-burmamines-52-children-passed-in-first-class/">जमशेदपुर

: बीपीएम बर्मामाइंस का आदर्श बना स्कूल टॉपर, 52 बच्चे प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण
दूसरी खबर

डीएवी स्कूल बना जिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट का विजेता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bbbb-32.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> Hazaribagh : हजारीबाग टेबल टेनिस संघ और स्वदेशी नेक्स्ट के संयुक्त तत्वावधान से दो दिवसीय अंतर विद्यालय टेबल टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किया गया. डीएवी पब्लिक स्कूल विजेता टीम, जेवियर विद्यालय उपविजेता और डीपीएस दूसरा उपविजेता रही. टीम महिला में विजेता अन्वी गोयल और शैली नेहाल रही. अंडर 11 ग्रुप में प्रथम राजवीर गोयल, द्वितीय अनुराग कुमार और तृतीय स्थान ओम प्रकाश ने विजयी प्राप्त किया. अंडर 13 ग्रुप में प्रथम मुकुंद बादल, द्वितीय अर्णव अग्रवाल और तृतीय स्थान पद्मनाभन कुमार ने जीत दर्ज की. अंडर 15 ग्रुप में प्रथम अनीस, द्वितीय चिन्मय चौधरी और तृतीय स्थान पुंडरी व अंडर 17 ग्रुप प्रथम शुभम कुमार सिन्हा, द्वितीय स्थान सामिल काशलीवाल ने विजयी पताका लहराया. अंडर 19 ग्रुप में प्रथम अनमोल राज, द्वितीय स्थान आदित्य कुमार और तृतीय स्थान श्लोक राज ने प्राप्त किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-lok-sabha-seat-list-of-contenders-in-congress-is-long-deepika-pradeep-furkan-beating/">गोड्डा

लोकसभा सीट : कांग्रेस में दावेदारों की फेहरिस्त लंबी, दीपिका, प्रदीप, फुरकान ठोक रहे ताल

मौके पर ये रहे मौजूद

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विवेकानंद सिंह, संघ के महासचिव भैया मुरारी सिन्हा, उपाध्यक्ष अनूप राजेश लकड़ा, अंतरराष्ट्रीय अंपायर रविन्द्र कुमार, कोच ज्योति यादव, रोजर नाइट आदि उपस्थित थे. रूचि कुजूर ने अपने संदेश में कहा कि हेमंत सरकार खिलाड़ियों को हर संभव मदद कर रही है. आगे भी टेबल टेनिस के लिए वह मदद करती रहेंगी. मंच संचालन अनूप राजेश लकड़ा ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही