Search

चौपारण कस्तूरबा की सभी छात्राएं आर्ट्स में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Chouparan : चौपारण प्रखंड के मानगढ़ में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की सभी छात्राएं आर्ट्स में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं. इस संबंध में विद्यालय की वार्डेन संघमित्रा कुमारी ने बताया कि गौशला की ज्योति कुमारी पांडेय 419 अंकों के साथ विद्यालय टॉपर बनीं. चांदनी कुमारी 411अंकों के साथ दूसरी टॉपर रहीं. वहीं छोटी कुमारी और मुस्कान परवीन 408 अंकों के साथ तीसरी टॉपर बनीं. निशा कुमारी 406 अंकों के साथ चौथी टॉपर बनी. वार्डन ने कहा कि उनके दो साल के कार्यकाल में विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. इस सत्र में 48 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं. वार्डन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-mla-pradeep-yadavs-house-along-with-him/">Breaking

: विधायक प्रदीप यादव को साथ लेकर उनके घर में ईडी की छापेमारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp