Search

 
 
 

धनबाद में 6 सितम्बर को बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) करम पूजा को लेकर जिले के सभी सरकारी कार्यालय मंगलवार 6 सितंबर को बंद रहेंगे. डीसी का जनता दरबार भी नहीं लगेगा. नगर निगम, एसडीओ ऑफिस, आपूर्ति कार्यालय, समाज कल्याण, डीआरडीए, विकास शाखा सहित सभी सरकारी दफ्तरों नें छुट्टी रहेगी. दफ्तरों में कामकाज बुधवार से शुरू होगा. इधर कुछ लोग सोमवार को भी अपने कार्यालय से नदारद रहे. नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार, संख्यिकी पदाधिकारी मुलीन मरांडी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुमताज अली आदि अधिकारी दफ्तर में नहीं दिखे. कर्मियों ने बताया कि साहब लोगों का कोई ठीक नहीं रहता है, कभी आते हैं, कभी नहीं भी आते हैं. कई बार तो शाम को आ जाते हैं. ज्ञात हो कि हर साल करम पूजा में सरकारी छुट्टी रहती है. शहर में बड़े स्तर पर करम पूजा का सामूहिक आयोजन होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही