Search

 
 
 

अखिल भारतीय आदिवासी महासभा ने फूंका पीएम मोदी का पुतला समेत रामगढ़ की कई खबरें

 
9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने की घोषणा  Ramgarh : अखिल भारतीय आदिवासी महासभा ने सीपीआई कार्यालय से जुलूस निकाल शहर का भ्रमण किया. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. आदिवासियों को अपमानित करने और यूसीसी के विरोध में सुभाष चौक के समक्ष पीएम मोदी का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, रामगढ़ प्रखंड सचिव खुर्शीद अहमद कुरैशी, आदिवासी महासभा के जिला सचिव अविनाश बेदिया उपस्थित थे. लोगों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी, दलित, पीड़ित, वंचित लोगों को लगातार अपमानित कर रही है. भाजपा देश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है. पूरा मणिपुर जल रहा है, मणिपुर में महिलाओं की अस्मत लूटी जा रही है. एक बार भी प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर कोई बयान नहीं दिया, जो निंदनीय है. देश में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाएं सभी आंदोलित हैं. समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है. इस दौरान सर्वसम्मति से 9 अगस्त को रामगढ़ में में धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाने की घोषणा की गई. पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अनामुल खान, कालीचरण मांझी, किष्टो बेदिया, राजकिशोर बेदिया, अनिल बेदिया, बिरला बेदिया, अमावस बेदिया, करगिल बेदिया, संजय गोयनका सहित कई लोग उपस्थित थे.

बालिका आवासीय विद्यालयों में सीसीटीवी लगवाएं : डीसी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/30-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को डीसी माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में डीएमएफटी के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई. उन्होंने विभागवार संबंधित कार्यपालक अभियंता व अधिकारियों से पूर्व से संचालित योजनाओं के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली. डीसी ने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्य प्रगति का जायजा लेने, गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं ससमय योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों निर्देश दिया कि जिन-जिन पंचायत भवनों तक वर्तमान पहुंच पथ की स्थिति ठीक नहीं है, उससे संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर जिला स्तर पर उपलब्ध कराएं. वहीं, डीएमएफटी के तहत जिले के सरकारी विद्यालयों के चारदीवारी कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने एवं संबंधित प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध कराने कहा. वहीं, चितरपुर व दुलमी प्रखंड में बनाए जा रहे झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में अब तक हुए कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य उपकरण लगवाने के निर्देश भी दिए.

विकास पांडेय के आईपीएस में पदोन्नति पर हर्ष

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/29-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भुरकुंडा के गल्ला व्यवसायी नंदकिशोर पांडेय व माया देवी के पुत्र विकास पांडेय के आईपीएस बनने पर क्षेत्रवासियों में ने खुशी का माहौल है. भुरकुंडा बाजार स्थित खोपड़िया बाबा धर्मशाला के समीप गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन का मिठाइयां बांटी गई. इस दौरान लोगों ने कहा कि विकास पांडेय का आईपीएस में पदोन्नति से हमसब गौरवान्वित हैं. विकास यहां के युवाओ के लिए प्रेरणास्रोत हैं. वे अपनी मेहनत से जेपीएससी की परीक्षा पास कर एसडीपीओ बने. पद पर रहते हुए विकास ने रांची, धनबाद, चाईबासा सहित अन्य शहरों में विधि-व्यवस्था को कायम रखने और अपराध को नियंत्रण का काम किया. कार्यक्रम के बाद लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की. पूर्व मुखिया प्रदीप मांझी, दिलीप अग्रवाल, सरोज कांत झा, विनय मिश्रा, जगतार सिंह, राजकिशोर पांडेय, संतोष मिश्रा, बबन पांडेय, राॅबिन मुखर्जी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवपदोन्न्त आइपीएस को बधाई दी है.

भुरकुंडा पंचायत भवन में हुई विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/23-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भुरकुंडा पंचायत भवन में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी की बैठक हुई. जिसमें वर्तमान और पूर्व के कार्यकर्ता शामिल हुए. साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रखंड स्तरीय दायित्व दिया गया. रामगढ़ जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे भारत में हर पंचायत से सभी को परिषद से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. पूरे रामगढ़ जिले के हर पंचायत में पहुंचने का लक्ष्य है, जिसे सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे. कमेटी का विस्तार करते हुए दिव्या कुमारी को भुरकुंडा प्रखंड संयोजिका, स्नेहल शर्मा, विशाखा कुमारी, हिना कुमारी, नैना कुमारी, रेखा सिन्हा, ममता देवी, को विभिन्न पद दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, छोटू वर्मा जिला मंत्री, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभय वर्मा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-should-tell-under-which-planning-policy-26001-posts-will-be-appointed-bhanu-pratap-shahi/">सीएम

बताएं किस नियोजन नीति के तहत 26001 पदों पर होगी नियुक्ति- भानु प्रताप शाही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही