Search

 
 
 

ऑल इंडिया ब्यूटी पेजेंट कांटेस्ट : रांची की आकांक्षा को मिला मिसेज इंडिया (झारखंड) और मिसेस इंडिया स्माइली फेश का खिताब

 

जयपुर में आयोजित हुई ऑल इंडिया ब्यूटी पेजेंट कांटेस्ट

Ranchi : रांची की आकांक्षा कुमारी ने जयपुर में आयोजित ऑल इंडिया ब्यूटी पेजेंट कांटेस्ट में मिसेस इंडिया स्माइली फेश, मिसेज इंडिया (झारखंड) और मिसेस इंडिया (रांची) का खिताब जीता है. आकांक्षा ने यह खिताब जीतकर न सिर्फ  झारखंडवासियों का मान बढ़ाया है, बल्कि आकांक्षा की चिर प्रतीक्षित आकांक्षा भी पूरी हुई है. इस उपलब्धि पर आकांक्षा बेहद खुश है, वहीं उनके चाहने वालों ने उन्हें ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी है. यह प्रतियोगिता जयपुर में 11 से 15 अप्रैल तक आयोजित हुई, जिसमें करीब 1500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिसमें आकांक्षा अंडर-5 में स्थान हासिल करने में सफल रही. रांची में पली-बढ़ी और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर आकांक्षा ने यह खिताब झारखंडवासियों के नाम किया है और कहा है कि इस उपलब्धि से उसके सपने को बल मिला है. वह कहती हैं कि मेरे ससुराल वालों के स्पोर्ट की वजह से ही मैं इस मुकाम पर पहुंच पाई. उन्होंने खास तौर पर अपनी सासू मां लीली सिन्हा और ननद तनवी का जिक्र किया और कहा कि मुझे इनलोगों ने इस कंटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया. आकांक्षा का बचपन रांची में ही बीता और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रांची के गांधीनगर स्थित डीएवी स्कूल से हासिल की है. फिर रांची में ही करीब एक साल पहले वह सिद्धेश्वर प्रसाद सिन्हा के सुपुत्र शाश्वत (तनय) के साथ परिणय सूत्र में बंध गई. वह बताती हैं कि बचपन से ही मेरे जेहन में ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की चाहत थी. फिर शादी के बाद ससुराल वालों का न सिर्फ प्यार और स्नेह मिला, बल्कि मुझे मेरे सपनों को साकार करने के लिए सहयोग और प्रोत्साहन भी मिला. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/5-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आकांक्षा को संगीत से बेहद लगाव है. साथ ही वह  इंजीनियरिंग से जुड़ी किताबों को पढ़ना और नई तकनीक सीखने में रुचि रखती है. भुवनेश्वर के किट्स से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली आकांक्षा इस समय ईवाई कंपनी में सीनियर कंस्लटेंट है. नई पीढ़ी को संदेश के तौर पर वह कहती है कि हर किसी को अपनी आम दिन चर्चा के अलावा खुद के लिए भी टाइम देना चाहिए. अपनी चाहत पूरी करनी चाहिए जो मैं कर रही हूं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/three-people-who-were-going-to-offer-morning-prayers-in-ranchis-ratu-died-in-a-road-accident/">रांची

: रातू में सुबह का अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही