Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी सिंहभूम ने सोमवार को भारत रत्न संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई. इस मौके पर जयप्रकाश सेतु गोलचक्कर के समीप जेपी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मजदूर नेता संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि आज के माहौल में लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रासंगिक हैं. पुनः देश को एक संपूर्ण क्रांति की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/tej-pratap-yadav-will-take-out-a-foot-march-from-gandhi-maidan-today-invites-tejashwi-too/">आज

गांधी मैदान से तेजप्रताप यादव निकालेंगे पैदल मार्च, तेजस्वी को भी दिया आमंत्रण
ऐसे माहौल में हम सबों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर देश में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई का आगाज करना चाहिए. मौके पर समाजसेवी मदन मोहन श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, अटल बिहारी मोहंती, अनिल कुमार सिन्हा, रामानंद लाल, रंजीत श्रीवास्तव, अशोक सिन्हा, शरद श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, केके सिन्हा, मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, अजीत कुमार वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव समेत समाज के अन्य लोग मौजूद थे. इसके बाद महासभा ने बाराद्वारी स्थित वृद्ध आश्रम आशीर्वाद भवन में बुजुर्गों के बीच फल का वितरण किया. बुजुर्गों के साथ कुछ समय  भी व्यतीत किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही