Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता का आगाज, पांच स्वर्ण के साथ झारखंड आगे समेत पढ़ें खेल की चार खबरें

Ranchi : सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल इंडिया के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया ओपन इन्विटेशनल कराटे चैंपियनशिप का शनिवार को आगाज हुआ. जिसमें पांच स्वर्ण, तीन कांस्य एवं दो रजत पदक के साथ झारखंड के खिलाड़ियों ने बढ़त बनाई. ओड़िशा दूसरे स्थान एवं बंगाल तीसरे स्थान पर काबिज रहा. इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के महासचिव संजीव जांगरा एवं पद्मश्री मुकुंद नायक के खिलाड़ियों के बीच फाइट करा कर किया.

19 वीं झारखंड राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता प्रारंभ

Muri : शनिवार को मुरी स्थित संत माइकल स्कूल में 19 वीं झारखंड राज्य सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता शुरू हुई. 14 वर्ष से कम आयु बर्ग के बालक और बालिका वुशु खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के तकरीबन 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.  प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन संत माइकल स्कुल मुरी के निदेशक राकेश कुमार ने किया. इस अवसर पर उनके साथ झारखंड वुशु एसोसिएशन के महासचिव शैलेन्द्र दुबे,कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार सहित दीपक गोप, रज़ि अहमद, एस वाहिद अली ,सुशील कच्छप,कार्तिक राम,मनोज कर्मकार आदि उपस्थित थे.

15 मई से 26वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता रांची में

Ranchi : 26वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का अक्योजन 15-18 मई तक रांची के बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में झारखंड एथलेटिक्स संघ खेल निदेशालय (झारखण्ड सरकार) एवं झारखण्ड खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में भारत के कई ओलम्पियन / अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे. जिसमे अमलान बोर्गोहेन, मुहम्मद अनस याहिया, आमोज जैकब, जिनसन जॉनसन, धरुन शिवा एस, अब्दुल्ला अबुबकर, अरपिंदर सिंह, तजिंदरपाल सिंह तूर, शिवपाल सिंह, मनु डी पी, ज्योति याराजी, प्रिया हब्बथन मोहन, रोजी मीना पॉलराज, एंसी सोइ एएन सरिता आर सिंह , अन्नू रानी तथा झारखण्ड के परिवर्तन राष्ट्रीय खिलाड़ी सपना कुमारी, आशा किरण बारला, फ्लोरेंस बारला और मालदीप के रिजा हुसैन भी हैं. इस प्रतियोगिता को देखने के लिए प्रवेश निःशुल्क है.

झारखंड राज्य आत्या पात्या कोच रेफरी/ऑफिशियल कोर्स प्रारंभ

Ranchiझारखंड राज्य आत्या पात्या संघ से पंजीकृत रांची जिला आत्या पात्या संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय आत्या पात्या कोच रेफरी/ऑफिशियल कोर्स 2023 बीएसपी विद्यालय रांची में शुरू हुआ,. जिसमें पूरे राज्य भर के 40 शारीरिक शिक्षा शिक्षक और खेल कोच ने भाग लिया. सेमिनार का उद्घाटन आत्या-पात्या फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव डॉ अजय झा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों से परिचय प्राप्त कर किया.  रांची जिला संघ के महासचिव एम.मोदस्सर ने आत्या पात्या खेल की बेसिक जानकारी दी. जिसके बाद आत्या पात्या फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव सह झारखंड राज्य आत्या-पात्या संघ के महासचिव डॉ अजय झा ने खेल से जुड़े सभी तकनीकी जानकारी विस्तारपूर्वक दी. पहले दिन के अंतिम सत्र में सभी ने आत्या पात्या खेल मैदान में खिलाडियों को अभ्यास कराने और मैच संचालन के नियमों के जानकारी दी. दूसरे दिन अंतिम सत्र में मौखिक, लिखित और प्रायोगिक परीक्षा होगी, उसके बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी. इस सेमिनार को सफल बनाने संघ के वरीय सदस्य सुभाष गांगुली , संजय कुमार , सरिता कुमारी , कौशल कुमार ,अनुशिखा कुमारी, रश्मि कुमारी, साक्षी कुमारी एवं आरुषि कुमारी ने पूर्ण रूप से सहयोग किया. इसे भी पढ़ें – MID-ANEICON">https://lagatar.in/mid-aneicon-2023-awareness-is-necessary-to-prevent-brain-stroke-and-road-accident-dr-anil/">MID-ANEICON

2023 : ब्रेन स्ट्रोक और सड़क हादसा रोकने के लिए जागरुकता जरूरी : डॉ अनिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही