Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

13 मई से ऑल इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता, 70 स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे 700 खिलाड़ी

Ranchi : खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 13 और 14 मई को सिकोकई कराटे डू इंटरनेशनल इंडिया की ओर से ऑल इंडिया ओपन इन्विटेशनल कराटे चैंपियनशिप होगी. इसका संचालन विश्व कराटे संघ एवं एशियन कराटे संघ के जज एवं रेफरी की देखरेख किया जाएगा. गुरूवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि 70 स्वर्ण पदक के लिए देश भर से आए लगभग 700 खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे. प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर कैडेट एवं सीनियर वर्ग में होगी. कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 17 और 18 जून को दिल्ली में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

स्पोर्ट्स डाटा के माध्यम से खिलाड़ी भाग लेंगे

उन्होंने बताया कि झारखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन होगा. जिसमें स्पोर्ट्स डाटा के माध्यम से खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इस सुविधा से खिलाड़ी मैच के दौरान अपना प्वाइंट एलईडी स्क्रीन पर देख पाएंगे. साथ ही दर्शकों को भी आसानी से समझ में आएगा कि कौन प्रतिभागी जीत रहा है.  प्रतियोगिता के आयोजक निदेशक संसाई अनिल किस्पोट्टा ने बताया कि प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के ठहरने एवं खाने -पीने की व्यवस्था खेलगांव के डॉरमेट्री वीआईपी गेस्ट हाउस एवं शहर के विभिन्न होटलों में की गई है.

रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू होगी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता की आयोजक सचिव संसाई मोहिनी रितिका टोप्पो ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विजय तिवारी, महासचिव संजीव जांगरा, पद्माश्री मुकुंद नायक, होटल अकॉर्ड के एमडी सरबजीत सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा. रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही विवेकानंद विद्यालय के बैंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुति की जाएगी. प्रतियोगिता का समापन समारोह 14 मई को शाम 5 बजे किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव होंगे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/heat-wave-will-increase-in-jharkhand-trouble-due-to-heat-wave/">झारखंड

में और बढ़ेगी गर्मी, हीट वेव से परेशानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही