Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकल सेल चालू करने की मांग, ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Ramgarh : ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा के केंद्रीय कमेटी ने लोकल सेल चालू कराने की मांग को ले शनिवार को सयाल डी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी के नाम उप कार्मिक पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है. सौंपे गए ज्ञापन में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि पीसीएमई के द्वारा आउटसोर्सिंग खदान चलाया जा रहा है. साथ ही कोयले का उत्पादन भी किया जा रहा है. सयाल डी कोलियरी में 75 प्रतिशत कोयला देकर लोकल सेल चालू किया जाए. उन्होंने कहा है कि सीसीएल द्वारा लोकल सेल चालू कराने के प्रस्ताव का मोर्चा स्वागत करती है, लेकिन इसमें हमारी मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और कोयलांचल के विस्थापित प्रभावित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए. श्री कुमार ने कहा है कि कोयलांचल में बेरोजगारी की समस्या दूर करने को लेकर इसे संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द लोकल सेल चालू की जाए, ताकि बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जा सके. ज्ञापन में कहा गया है कि मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए यथाशीघ्र लोकल सेल चालू किया जाए, अन्यथा मोर्चा आंदोलन का रूख अख्तियार करेगा. इसे भी पढ़ें : रामनवमी">https://lagatar.in/instructions-for-drop-gate-and-barricading-at-54-places-of-hazaribagh-in-ram-navami-will-be-monitored-by-drone/">रामनवमी

में हजारीबाग के 54 जगहों पर ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग करने का निर्देश, ड्रोन से रखी जाएगी नजर 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही