Search

 
 
 

अखिल झारखंड छात्र संघ चुटिया मंडल इकाई का हुआ गठन

 
Ranchi : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो के निर्देश पर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का पूरे झारखंड प्रदेश गठन किया जा रहा है. उसी क्रम में सोमवार को महानगर इकाई के संयोजक अभिषेक झा ने चुटिया मंडल इकाई का गठन किया. मंडल इकाई में अध्यक्ष सौरभ सिंह, उपाध्यक्ष - निलेश, पंकज , कुंदन, सचिव - रोहन शर्मा , सोशल मीडिया प्रमुख - राजकुमार को बनाया गया.

सुदेश महतो के प्रति विश्वास बढ़ रहा

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अभिषेक झा ने कहा कि आजसू छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत रहता है. विश्वविद्यालय कैंपस हो या कैंपस के बाहर, आजसू हमेशा पूरे राज्य के छात्रों छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलनरत रही है. आज इसी का परिणाम है कि झारखंड के युवाओं का रुख अब आजसू एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के प्रति विश्वास बढ़ रहा है. युवा आजसू से जुड़ रहे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही