Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस के जय भारत सत्याग्रह सभा के समापन में सभी नेता मौजूद, भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे

Ranchi : राजधानी के धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान में कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह सभा का समापन समारोह चल रहा है. कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं. कांग्रेस का सत्याग्रह सभा कार्यक्रम 4 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस ने शुरू किया था. जिसका समापन रविवार को हो रहा है. बता दें कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और सूरत कोर्ट से उन्हें मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद पार्टी में रोष था. देशभर में इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सत्याग्रह सभा शुरू की थी. झारखंड कांग्रेस के सभी नेताओं ने सत्य़ाग्रह सभा के तहत केंद्र पर हमला बोला था. समापन कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी अविनाश कुमार पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सांसद गीता कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, विधायक नेहा शिल्पी तिर्की, विधायक राजेश कश्यप, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, पूर्व कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, सुरेश बैठा शामिल थे. इनके अलावा रांची जिला अध्यक्ष राकेश किरण महतो, प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें - अतीक">https://lagatar.in/atiq-ahmed-ashraf-murder-case-opposition-furious-said-bjp-has-made-india-a-mafia-republic/">अतीक

अहमद -अशरफ हत्याकांड : विपक्ष आगबबूला, कहा, भाजपा ने भारत को माफिया गणराज्य बना दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही