Search

 
 
 

धनबाद जिले में 15 अगस्त को बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें

 

 उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त संजय कुमार मेहता ने दिया निर्देश

Dhanbad : धनबाद जिले में स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त मंगलवार को सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी. यह जानकारी सोमवार 14 अगस्त को उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त संजय कुमार मेहता ने पत्रकार वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि जिले में सभी देसी व विदेशी शराब की दुकानें   15 अगस्त को बंद रखी जाएंगी. इसके अलावा सभी तरह की नशीली वस्तुओं की बिक्री व सेवन पर भी रोक रहेगी. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 140 शराब की दुकानें हैं, जिन्हें बंद रखने को कहा गया है. बंदी को सुनिश्चित कराने के लिए उत्पाद विभाग के सभी सदस्यों को निर्देश दे दिया गया है. बता दें कि संजय कुमार मेहता धनबाद जिले के 29वें सहायक आयुक्त हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही