Search

 
 
 

सोमवार को झारखंड के सभी कार्यालय दोपहर 2:30 बजे तक बंद, सरकारी स्कूल पूरे दिन रहेंगे बंद

 
Ranchi: अयोध्या में सोमवार को होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए झारखंड सरकार ने भी छुट्टी का एलान कर दिया है. रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव को इससे सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी और स्कूलों में पूरे दिन की छुट्टी करने से संबंधित निर्देश दिया. इसके बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई. अधिसूचना के मुताबिक, 22 जनवरी को सभी कार्यालय, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक बैंकों में एनआई एक्ट के तहत दोपहर 2.30 बजे तक के लिए अवकाश घोषित किया गया है. इससे पहले प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक दल के नेता अमर बाउरी, सांसद संजय सेठ समेत कई नेताओं ने 22 जनवरी को स्कूलों और कार्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की थी. इसे लेकर उन्होंने सीएम को पत्र भी लिखा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/333-2.jpg"

alt="" width="1080" height="636" /> इसे भी पढ़ें- मालदीव">https://lagatar.in/maldives-child-suffering-from-brain-tumor-dies-president-muizzu-did-not-allow-airlift-by-indian-dornier-aircraft/">मालदीव

: ब्रेन ट्यूमर के मरीज बच्चे की मौत, राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारतीय डॉर्नियर एयरक्राफ्ट से एयरलिफ्ट की अनुमति नहीं दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही