Search

 
 
 

ढिबरा को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई : बंधु तिर्की

 
ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ ने दिया धरना Koderma : ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ ने अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय के सामने धरना दिया. धरना को कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन दिया था. मौके पर मौजूद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष सह कोडरमा कांग्रेस प्रभारी सहजाद अनवर और बरही विधायक उमाशंकर अकेला मौजूद थे. धरना से पूर्व बड़ी संख्या में ढिबरा मजदूरों ने लाल झंडा हांथो में लेकर नारेबाजी करते हुए हनुमान मंदिर से समाहरणालय तक जुलूस के रूप में पहुंचे. सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि ढिबरा से मजदूरों का जीवनयापन होता है, ढिबरा को कानूनी वैधता दिलाने के लिए अब आर पार की लड़ाई होगी. ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ के आंदोलन को मंजिल तक पहुंचाने के लिए जो भी कदम उठाना होगा कांग्रेस जरूर उठाएगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोडरमा में ग़रीबो को रोजगार देने वाला ढिबरा पर ठोस निर्णय 24 अगस्त तक ले लें अन्यथा कांग्रेस ढिबरा मजदूरों के साथ सड़क जाम करेगी. इसे भी पढ़ें :बरही">https://lagatar.in/barhi-ganja-laden-vehicle-crashed-vehicle-seized-case-registered-against-owner-and-driver/">बरही

: गांजा लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी जब्त, मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ढिबरा आंदोलन जनभावना की लड़ाई : शहजादा अनवर

वहीं कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि ढिबरा आंदोलन कोडरमा के जनभावना की लड़ाई है. कोडरमा की पहचान ढिबरा माइका से है. ढिबरा पर सरकार ने नियमावली बनाई, लेकिन कोडरमा में प्रशासन लागू करने में गंभीरता नही दिखाई. आखिर क्या वजह है, इसे बताना चाहिए. उन्होंने कहा कि विपक्ष के सांसद और विधायक ने कभी इस मुद्दे को गम्भीरता से नही उठाया,. अगर उठाया होता तो, ये नॉबत नही आती. वहीं बरही विधायक उमाशंकर यादव ने कहा कि माइका-ढिबरा कोडरमा-गिरिडीह में लाइफ लाइन है. रोजगार का साधन है. ढिबरा पर सरकार गंभीर नही होगी तो ग़रीबों का जीना दुश्वार हो जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/24rc_m_208_24072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-bullet-fired-in-clash-between-two-sides-one-arrested-including-katta-shot/">साहिबगंज

: दो पक्षों के झड़प में चली गोली, कट्टा-गोली समेत एक गिरफ्तार

अन्नपूर्णा देवी पर उमाशंकर अकेला ने बोला हमला

कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कोडरमा के दो दशक से नेतृत्व करने वाले, अब संसद में है. लेकिन आज भी ढिबरा व्यापार संकट में है. कार्यक्रम में आदिवासी परम्परा के जरिये अतिथियों का स्वागत किया गया. महाधरना के बाद ढिबरा स्क्रैप संघ ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी कार्यालय को ज्ञापन सौंपा. धन्यवाद ज्ञापन संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा घटवार ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही