Search

 
 
 

बजट सत्र को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक, भाजपा, टीएमसी, कांग्रेस, जदयू, शिवसेना,डीएमके के सांसद हुए शामिल

 
 New Delhi :  संसद के बजट सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में आज मंगलवार को विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए. रक्षा मंत्री और लोकसभा में उपनेता राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बैठक में सरकार का प्रतिनिधित्व किया. संसद भवन परिसर में हुई.   नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बैठक में उपस्थित नेताओं में कांग्रेस के नेता के सुरेश, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता टी आर बालू, शिवसेना के राहुल शेवाले, समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन, जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के नेता राम नाथ ठाकुर और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के जयदेव गल्ला शामिल थे. संसद के प्रत्येक सत्र से पहले बैठक बुलाने की एक प्रथा है.

31 जनवरी से नौ फरवरी तक संसद का बजट सत्र

इसमें विभिन्न दलों के नेता उन मुद्दों को उजागर करते हैं जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं और सरकार उन्हें अपने एजेंडे की एक झलक प्रदान करती है और उनका सहयोग मांगती है. इस बार 31 जनवरी से नौ फरवरी के बीच संसद सत्र होगा जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करेंगी. पूर्ण बजट नयी सरकार पेश करेगी. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही