Search

 
 
 

सर्वदलीय बैठक : राहुल बोले, आतंक पर सरकार को कांग्रेस का पूरा सपोर्ट

 
राहुल गांधी कल शुक्रवार को पहलगाम जायेंगे.  NewDelhi  : संसद के एनेक्सी भवन में आज गुरुवार शाम छह बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर,  मंत्री किरेन रिजिजू मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के नेताओं को पहलगाम आतंकी हमले को लेकर ब्रीफिंग की. मंत्रियों ने  सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी. बैठक  शुरू होने से पहले दो मिनट का मौन रख कर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में शामिल विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार को सुझाव देते हुए सरकार के हर कदम का साथ देने की बात कही. बैठक में विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी,  टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय, सपा के राम गोपाल यादव, AIMIM के  असदुद्दीन ओवैसी, राजद के प्रेम चंद गुप्ता, आप के संजय सिंह, टीडीपी के कृष्ण देव रायुलु  सहित अन्य शामिल हुए. खड़गे ने कहा, सरकार की हर कार्र्वाई का हम समर्थन करेंगे.  राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,  सभी दलों ने हमले की निंदा की है. कश्मीर में शांति के प्रयासों पर चर्चा हुई. खड़गे ने कहा, सरकार की हर कार्र्वाई का हम समर्थन करेंगे. बैठक समाप्त होने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि आतंकी हमले के विरोध में किये जा रहे हर एक्शन पर कांग्रेस सरकार को पूरा सपोर्ट करेगी. जानकारी के अनुसार राहुल गांधी कल शुक्रवार को पहलगाम जायेंगे.  केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, बैठक बहुत अच्छी रही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, बैठक बहुत अच्छी रही और वास्तव में सभी राजनीतिक नेताओं ने पाकिस्तान के संबंध में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) द्वारा की गयी कार्रवाई का सर्वसम्मति से समर्थन किया, बैठक में सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी और सरकार हमारे देश में आतंकवादी गतिविधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनायेगी. सभी नेताओं ने सरकार द्वारा की जा रही सभी कार्रवाइयों और भविष्य में की जाने वाली सभी कार्रवाइयों के लिए सरकार के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की. आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछकर गोली मार दी :  असदुद्दीन ओवैसी बैठक के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि  केंद्र सरकार उस देश के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है जो आतंकवादी समूहों को पनाह देता है. अंतरराष्ट्रीय कानून हमें पाकिस्तान के खिलाफ आत्मरक्षा में हवाई और नौसैनिक नाकाबंदी करने और हथियारों की बिक्री पर पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की भी अनुमति देता है. पूछा कि सीआरपीएफ को बैसरन मैदान में क्यों नहीं तैनात किया गया? त्वरित प्रतिक्रिया दल को वहां पहुंचने में एक घंटा क्यों लगा. उन्होंने लोगों का धर्म पूछकर गोली मार दी. ओवैसी ने कहा.  कश्मीरियों और कश्मीरी छात्रों के खिलाफ झूठा प्रचार बंद होना चाहिए.मैं उस तरीके की निंदा करता हूं जिस तरह से आतंकवादियों ने लोगों का धर्म पूछकर उनकी हत्या की. यह बहुत अच्छी बात है कि सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया है लेकिन हम पानी कहां रखेंगे?. केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी हम उसका समर्थन करेंगे.यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है. इसे भी पढ़ें : सीडब्ल्यूसी">https://lagatar.in/cwc-meeting-condemned-the-terrorist-attack-said-bjp-is-spreading-animosity/">सीडब्ल्यूसी

की बैठक में आतंकी हमले की निंदा,कहा,भाजपा वैमनस्य फैला रही
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही