Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: धवैया हत्याकांड मामले को लेकर सर्वदलीय बैठक, मुआवजे की मांग

Bermo: गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत में धवैया हत्याकांड मामले को लेकर रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सीपीआई के नेता इफ्तेखार महमूद ने की. बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दल के नेताओं ने एक स्वर से घटना की निंदा की. बैठक में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय एवं 10 लाख मुआवजा दिलाने की मांग करेगा. वक्ताओं ने कहा कि किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. मृतक इमरान अंसारी एक सामाजिक व्यक्ति था, जिसकी हत्या एक साजिश के तहत भीड़ के द्वारा किया गया, जो काफी निंदनीय है. मृतक पर जो आरोप लगाया गया वह बिल्कुल निराधार है. वक्ताओं ने इसकी जांच कराने व दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. बैठक में मई माह में महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडेर पंचायत के सिमराबेड़ा में दो आदिवासी युवक की हत्या मामले पर चर्चा हुई. कहा कि घटना के लगभग पांच माह बीतने के बाद भी पुलिस उसके हत्यारे को नहीं खोज पाई है. इससे पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़ा होता है. कहा कि इस मामले को लेकर भी प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिलकर दो आदिवासी युवक के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तारी की मांग करेगा. इसे भी पढ़ें– पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-news-of-vandalism-looting-in-karachis-shri-mari-mata-temple-atmosphere-of-fear-in-hindu-community/">पाकिस्तान

: कराची के श्री मरी माता मंदिर में तोड़फोड़, लूटपाट की खबर, हिंदू समुदाय में डर का माहौल
वहीं सर्वदलीय कमिटी का एक प्रतिनिधि मंडल 13 अक्टूबर को पीड़ित परिवार से मिलने व इसके बाद जिला प्रशासन से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. बैठक के उपरांत मरहूम इमरान अंसारी की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. बैठक में सीपीआई के जिला सचिव पंचानन महतो, जिप सदस्य डॉ सुरेन्द्र राज, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय, सीपीएम के  राकेश कुमार, राजद के अरुण यादव, सीपीआई के मौजीलाल महतो, सोमर मांझी, देवानंद प्रजापति, मुकुंद साव, राजेश करमाली, सुरेश प्रजापति, अशरफ अंसारी, जीतू सिंह, आदीवासी मुलवासी अधिकार मंच अनिल कुमार हांसदा, मो. मोइन और अभय सिन्हा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे.  इसे भी पढ़ें– रांची">https://lagatar.in/ranchi-sc-judge-bv-nagarathna-said-women-have-less-right-in-property-only-2-percent-of-the-property/">रांची

: SC की जज बीवी नागरत्ना ने कहा, ‘महिलाओं को संपत्ति में कम अधिकार, सिर्फ 2 फीसदी है संपत्ति’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही