Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना को लेकर सीएम की अध्यक्षता में कल शाम होगी सर्वदलीय बैठक

Advertisement
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में बुधवार शनिवार शाम विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. बैठक में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर रोकथाम के लिए निर्णय लिया जाएगा. यह बैठक शनिवार शाम 6:30 बजे बुलाई गई है. बैठक ऑनलाइन होगी, जिसमें मुख्यमंत्री सभी राजनीतिक दलों के साथ ऑनलाइन बात करेंगे. इस दौरान कई अधिकारियों के भी ऑनलाइन रहने की बात की जा रही है.

बता दें कि गुरुवार को मधुपुर उपचुनाव प्रचार के बाद रांची लौटे मुख्यमंत्री ने संकेत दिया था कि अगले एक-दो दिन में राज्य सरकार बढ़ते कोरोनावायरस को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. अटकलें लगाई जा रही थी किया बैठक शुक्रवार शाम को होनी थी लेकिन किसी कारण से यह बैठक नहीं हो पाई. अब यह बैठक शनिवार शाम को की जाएगी.
बताया जा रहा है कि राज्य में जिस तरह से कोरोना वायरस संक्रमण का प्रभाव तेजी से फैल रहा है, उसके लिए मुख्यमंत्री सभी राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श करेंगे. सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेकर वे कुछ कड़े कदम उठाने का फैसला ले सकते हैं.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/twit.jpg"

alt="" class="wp-image-50958"/>

राजनीनित दलों को बैठक का लिंक दे दिया जाएगा

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सभी राजनीतिक दलों को दोपहर तक लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री झारखंड में कोरोना संक्रमण पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और इसे नियंत्रित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं. इस सिलसिले में मुख्यमंत्री कोविड-19 की जांच में तेजी लाने और अस्पतालों में संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए पहले ही कई निर्देश दे चुके हैं.मुख्यमंत्री ने कहा है कि संक्रमित मरीजों की जान बचाना पहली प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है. उन्होंने यह भी कहा है कि कोरोना की वजह से हालात को नियंत्रित करने के लिए जल्दी कई और कड़े कदम उठाए जाएंगे.

कल भी सीएम सभी जिलों के डीसी के साथ की थी बैठक

राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को भी उच्चस्तरीय बैठक की थी. बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देवघर छोड़कर राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त और सिविल सर्जन उपस्थित रहे. बैठक के बाद सीएम ने कहा कि कोरोना के बढ़ते केस पर सरकार की नजर है. सरकार की कई मुद्दों पर बात हुई है. कल 16 अप्रैल को सरकार स्थिति का पूरी तरह समीक्षा और आकलन कर बड़े फैसले लेगी.

सरकार दो कोबास मशीन खरीदेगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार दो कोबास मशीन खरीदेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में सैंपल का सेलेक्शन तेजी से हो रहा है. छह आरटीपीसीआर लैब बनाने का सरकार ने फैसला लिया है. जो रांची, जमशेदपुर, बोकारो,चाईबासा, गुमला और साहिबगंज में बनेगा. साहिबगंज में सांसद विजय हांसदा से फंड बन रहे लेबोरेटरी को और सुविधाओं से लैस करने के लिए सरकार और भी फंड देगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही