Search

 
 
 

बिहार में सौर ऊर्जा से जगमग होंगे सभी थाने, सीएम नीतीश ने शुरू की कई योजना

 
Patna: बिहार के सभी थाने और पुलिस भवन सौर ऊर्जा से जगमग होंगे. सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा राज्य पुलिस एवं कारा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 459.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 139 भवनों का उद्घाटन और 996.53 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले 192 भवनों का शिलान्यास किया. इस अववसर पर बताया गया कि बिहार सरकार पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है. इसी कड़ी में शुक्रवार को बिहार के सभी पुलिस थाना और भवन में सौर ऊर्जा लगाने का काम हो रहा है. इस मौके पर सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम बेहतर कार्य कर रहा है. जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ है जो भी बचे हुए कार्य हैं उसे तेजी से पूर्ण किया जाएगा. सभी पुलिस थानों एवं पुलिस भवनों के ऊपर सोलर प्लेट लगवाया जाएगा ताकि सौर ऊर्जा का वहां उपयोग हो सके. सभी पुलिस भवनों एवं थानों को दुरुस्त रखने का भी सीएम ने निर्देश दिया. पुलिस भवन एवं थाना में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था को लेकर अहम निर्देश दिये. साथ सी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस गश्ती निरंतर हो, इसे सुनिश्चित करें. गड़बड़ी करनेवालों पर सख्त कार्रवाई करें. इसे भी पढ़ें- सीएसपी">https://lagatar.in/fifth-accused-arrested-in-csp-operator-robbery-case-one-accused-who-tried-to-rob-a-hotel-also-arrested/">सीएसपी

संचालक लूट मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, होटल लूटने का प्रयास करने वाला एक अभियुक्त भी धराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही