Search

 
 
 

सभी राजनीतिक दल 24 घंटे के अंदर हटाएं पोस्टर-बैनर: एलआरडीसी

 
Hussainabad, Palamu: लोकसभा चुनाव की बिगुल बजते ही हुसैनाबाद के सभी विभागों में पदाधिकारी पदस्थापित हो रहे हैं. रविवार को हुसैनाबाद अनुमण्डल कार्यालय में नव पदस्थापित एलआरडीसी गौरांग महतों ने योगदान दिया. मीडिया से बाते करते हुए उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन हर तरह से सजग है. उन्होंने बीडीओ रौशन कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत विपुल सन्नी को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र का मुआयना कर 24 घंटे के अंदर सभी राजनीतिक दलों के पोस्टर बैनर सार्वजनिक व सरकारी भवनों हटवाएँ. उन्होंने कहा कि यह दायित्व सभी राजनीतिक पार्टियों और उन नेताओं का भी है. बैनर-पोस्टर हटाएं नही तो चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा. मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अनुमण्डल कार्यालय के बड़ा बाबू अशोक सिंह, सतेंद्र पासवान, असेन्द्र कुमार, टिंकू चौधरी समेत कई कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-remove-banners-and-posters-of-parties-from-public-places-soon-dc/">धनबाद

: सार्वजनिक स्थलों से पार्टियों के बैनर-पोस्टर जल्द हटाएं- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही