Search

 
 
 

हजारीबाग : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए खुले रहे सभी डाकघर

 
Hazaribagh : प्रधान डाकघर में उपस्थित सहायक डाक अधीक्षक (सेंट्रल) ब्रजेश कुमार पासवान ने बताया कि देशभर में 13 से 15 अगस्त तक चलने वाला हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में डाकघर महत्वपूर्ण भूमिका में है. सभी डाकघरों में तिरंगे की बिक्री की जा रही है. इस अभियान को लेकर डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार हजारीबाग डाक प्रमंडल के सभी डाकघर रविवार को विशेष रूप से खुले रहे. रविवार को भी काउंटर से तिरंगे की बिक्री व वितरण का कार्य किया गया. आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक विभाग हजारीबाग प्रमंडल की ओर से लोगों को प्रेरित करने एवं हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी डाकघरों की ओर से स्टॉल लगाकर राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री व वितरण का कार्य किया जा रहा है. हजारीबाग प्रमंडल के सभी डाकघरों में 25 रुपए में तिरंगा उपलब्ध है, जिसे कोई भी व्यक्ति या संस्था अपने नजदीकी डाकघर से प्राप्त कर सकता है या डाक विभाग की वेबसाइट www.epostoffice.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करके भी प्राप्त कर सकता है. इसे डाकिया के माध्यम से दिए हुए पते पर वितरण किया जा रहा है, जिसके लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है. अभियान को सफल बनाने में शिकायत निरीक्षक विकास रंजन, मार्केटिंग एक्सक्यूटिव पीताम्बर महतो, डाकपाल अशोक कुमार सिंह, नंदन कुमार आदि महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. इसे भी पढ़ें : 17">https://lagatar.in/babulal-will-take-out-sankalp-yatra-in-7-phases-from-august-17-will-conclude-on-october-10-at-morhabadi-maidan/">17

अगस्त से 7 चरणों में बाबूलाल निकालेंगे संकल्प यात्रा, 10 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में होगा समापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही