Search

 
 
 

राहुल गांधी के रंका में आयोजित कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी : विजेंद्र चौधरी

 
Ranka (Garhwa) :  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस सासंद राहुल गांधी 14-15 फरवरी को गढ़वा और पलामू में रोड शो करेंगे. राहुल गांधी की न्याय यात्रा 14 फरवरी को सुबह आठ बजे छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के रामानुजगंज से रंका (गढ़वा) में प्रवेश करेगी. गोदरमाना के सर्वोदय उच्च विद्यालय के मैदान में राहुल गांधी की एक सभा होगी. जहां पर राहुल हजारों की संख्या में पलामू प्रमंडल सहित प्रदेश के विभिन्न जगहों से आये कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. राहुल के साथ कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार भी मौजूद रहेंगे. राहुल के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. राहुल गांधी का पड़ाव रंका अनुमंडल कार्यालय के समीप रखा गया है. उक्त आशय की जानकारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजेंद्र चौधरी और गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने संयुक्त रूप से दी.

गढ़वा जिला मुख्यालय में भी तैयारियां जोर-शोर से

विजेंद्र चौधरी और ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने बताया कि लंबे अरसे के बाद रंका में कांग्रेस के किसी बड़े नेता का आगमन होने वाला है. इसको लेकर झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर 10 फरवरी को रंका दौरा कर सारी तैयारियों का जायजा ले चुके हैं.  बताया कि राहुल के रंका आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रही है. कार्यक्रम को लेकर जगह-जगह पर गेट का निर्माण किया गया है. राहुल गांधी के आगमन को लेकर गढ़वा जिला मुख्यालय में भी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री बादल पत्र लेख, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, राजद जिला अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम सहित कई बड़े कांग्रेसी नेता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही